रिपोर्ट- अभय पांडेय
हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे चिनहट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वसुंधरा विहार कॉलोनी में हुआ.मृतक युवक अनूप कुमार सिंह, मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे और लखनऊ में एक मारुति कार शोरूम में सर्विस मैनेजर थे.
होटल संचालक विशाल तिवारी की इमारत की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था.
मजदूर बिना नीचे देखे सीमेंट के मलबे से भरी बोरी नीचे फेंक रहे थे,जो सीधे अनूप के सिर पर आ गिरी.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार,गंभीर रूप से घायल अनूप को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय होटल मालिक और कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाने में काफी देरी की,जिससे रास्ते में उनकी मौत हो गई.
घटना की वीडियो का लिंक - @bharatnewslive
Comments
Post a Comment