पति के अफेयर से टूटी पत्नी, प्रेमिका को दे दिया ‘पति किराये पर लेने’ का ऑफर! बदले में मांग लिए हजारों रुपये
दुनिया भर में पति-पत्नी के झगड़े और बेवफाई की कहानियां हमेशा सामने आती रहती हैं, लेकिन थाईलैंड से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इस घटना में एक पत्नी ने अपने धोखेबाज पति को तलाक देने की बजाय उसकी प्रेमिका को ही एक अजीब ऑफर दे दिया. जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
दरअसल, यह पूरा मामला थाईलैंड के एक टीवी शो होन क्रासे (Hone-Krasae) में सामने आया, जहां पत्नी ने अपनी पूरी कहानी सुनाई. आपको बता दें कि होन क्रासे थाईलैंड का एक बेहद लोकप्रिय और विवादास्पद क्राइम/न्यूज टॉक शो है, जो गंभीर अपराधों और सामाजिक मुद्दों की जांच करता है. रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी जिसका नाम खुन क्वांग बताया जा रहा है, अपने पति के साथ कॉलेज के समय से ही रिश्ते में थी. दोनों ने शादी तब की थी जब क्वांग की उम्र 21 साल थी. अब वह 31 साल की हैं और उनका एक 8 साल का बच्चा भी है. क्वांग का कहना है कि कई सालों तक उनका वैवाहिक जीवन बिल्कुल सामान्य चल रहा था. लेकिन साल 2025 के बीच में उन्हें शक होने लगा कि उनके पति की जिंदगी में कोई और महिला भी आ गई है.
सोशल मीडिया से हुआ शक
क्वांग को पहली बार तब शक हुआ जब उन्होंने देखा कि एक अजनबी महिला उनके पति को ऑनलाइन फॉलो कर रही है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट लगातार देख रही है. इसके बाद धीरे-धीरे उनके पति का व्यवहार भी बदलने लगा. वह देर रात घर आने लगे और फोन कॉल्स से बचने लगे। इससे पत्नी का शक और भी गहरा हो गया.एक दिन रात करीब 1 बजे पति घर आए और उन्होंने कहा कि वह परिवार छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि घर, कार और बाकी जिम्मेदारियां पत्नी और बच्चे के नाम कर चुके हैं. हालांकि कुछ समय बाद वह फिर घर लौट आए, लेकिन क्वांग को लग रहा था कि मामला खत्म नहीं हुआ है.
अपने शक को पक्का करने के लिए क्वांग ने एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को काम पर रखा. इसके लिए उन्होंने करीब 10,000 बात(लगभग 28 हजार रुपये) प्रति दिन फीस दी. जासूस ने सिर्फ एक दिन में ही पता लगा लिया कि उनका पति शहर के रामखामहेंग इलाके में किसी महिला के घर जा रहा है.
#viral #affair #news
Comments
Post a Comment