गंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर, जानें खासियत

रिपोर्ट- अभय पांडेय,  लखनऊ 


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को जल्द ही एक और तोहफा देने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। 


इसे एक्सप्रेसवे राज्य (Expressway State) बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रविवार को यूपीडा (UPEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मेरठ से उन्नाव तक गंगा एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण किया। 

इस दौरान 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में से लगभग 421 किलोमीटर के हिस्से पर 'फर्राटेदार' ट्रायल किया गया और निर्माण की गुणवत्ता जांची गई। 

निरीक्षण के बाद सीईओ ने संकेत दिए कि अगले महीने इस एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया जा सकता है।


प्रमुख विशेषताएं
लंबाई और मार्ग: यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है जो मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाता है।
कवर किए जाने वाले जिले: यह यूपी के 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) को आपस में जोड़ता है।
समय की बचत: इसके शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी तय करने में केवल 6 से 7 घंटे का समय लगेगा, जो अभी लगभग 12 से 14 घंटे है।
इंटरचेंज सुविधा: उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला इंटरचेंज तैयार हो गया है, जिससे कनेक्टिविटी में भारी सुधार होगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
विस्तार की योजना: सरकार गंगा एक्सप्रेसवे को आगे हरिद्वार (उत्तर में) और बलिया (पूर्व में) तक विस्तार देने की योजना पर भी काम कर रही है।
आधुनिक तकनीक: निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्विस AI तकनीक का उपयोग करके जांच रिपोर्ट तैयार की गई है।
ईंधन और चार्जिंग: रायबरेली सहित विभिन्न स्थानों पर मेगा पेट्रोल पंप और EV चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगीगंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर, जानें खासियतगंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर, जानें खासियतगंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर, जानें खासियत

Comments