अब मात्र 35 मिनट में सफर कानपुर से लखनऊ, चालू होने वाला है लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे - जानिए पूरी जानकारी

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अप्रैल से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएगा।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ को जल्द ही बेहतर कनेक्टिविटी और नई विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शुक्रवार को ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण के दौरान रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल की शुरुआत तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद लखनऊ से कानपुर तक का सफर महज 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन तेज और आसान होगा। इसके साथ ही किसान पथ के सर्विस रोड प्रोजेक्ट का काम भी जल्द पूरा होने जा रहा है, जिससे राजधानी की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी.

#bharatnewslive #trendingnews #viralnews #lucknowupdate


Comments