UP School Closed in 16 District : भीषण सर्दी के बीच डीएम ने की घोषणा! यूपी के 16 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
UP School Closed in 16 District: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
प्रदेश के 16 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी (DM) ने मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार 20 दिसंबर को सभी बोर्ड और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 21 दिसंबर रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा और 22 दिसंबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
अलग-अलग जिलों में अलग नियम
स्कूलों की छुट्टी को लेकर सभी जिलों में एक जैसा आदेश नहीं है।
कुछ जिलों में आठवीं तक, तो कुछ जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कुछ जिलों में स्कूल पूरी तरह बंद न कर समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को ठंड और कोहरे से बचाया जा सके।
इन 16 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
डीएम के आदेश के अनुसार जिन 16 जिलों में स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है, उनमें शामिल हैं:
बरेली, कानपुर, कानपुर देहात, जौनपुर, औरैया, उरई, हरदोई, रामपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, गोंडा, पीलीभीत, अंबेडकरनगर और शाहजहांपुर।
7 जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद
प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 7 जिलों में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन जिलों में शामिल हैं –
संभल
कानपुर
कानपुर देहात
उरई
हरदोई
औरैया
अंबेडकरनगर
इन जिलों के स्कूल अब 22 दिसंबर (सोमवार) से खुलेंगे।
9 जिलों में आठवीं तक स्कूलों की छुट्टी
वहीं, 9 जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। इनमें शामिल हैं
रामपुर
बरेली
गोंडा
हाथरस
शाहजहांपुर
पीलीभीत
जौनपुर
कासगंज
बदायूं
इन जिलों में 20 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे।
कुछ जिलों में बदला गया स्कूल टाइम
जहां स्कूल बंद नहीं किए गए हैं, वहां स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
आगरा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।
प्रयागराज में फिलहाल मौसम थोड़ा साफ रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन शनिवार को फिर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
Comments
Post a Comment